गाज़ियाबाद

कारोबारी ने Online बुक की शराब की बोतल, ठगों ने लगा दिया लाखों का चूना

Highlights . डेबिट कार्ड से पहले 2900 की जगह काटे 9100. रिफंड के नाम पर कारोबारी के भाई के खाते से उड़ा दिए 1.90 हजार. साइबर सेल ने शिकायत मिलने पर जांच की शुरू  
less than 1 minute read
online-shopping.jpg

गाजियाबाद। ONLINE बुक कर घर बैठे शराब(wine) की बोतल मंगवाने के चक्कर में एक कारोबारी को करीब 2 लाख रुपये का चूना लग गया। उन्होंने ऑनलाइन शराब की बोतल सर्च की और डिलिवरी 2900 रुपये की बोतल का ऑनलाइन ऑर्डर दिया। उन्हें बोतल भी नहीं मिली और जालसाजो ने उनके डेबिट कार्ड(debit card) की डिटेंल लेकर 2 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार, सराय नजर अली निवासी कार्तिक का प्लाईवुड (Plywood) का कारोबार है। कार्तिक ने बताया कि एक डीलर को शराब की बोलत गिफ्ट(Gift) करनी थी। उन्होंने गाजियाबाद की मार्केट में एक बोतल खोजी, लेकिन उन्हें कोई पंसद नहीं आई। बाद में उन्होंने गूगल(Google) में विंडसर मार्केट(Windsor market) की वाइन शॉप सर्च की। यहां उन्हें एक नंबर मिला। उन्होंने बताया कि मोबाइल(Mobile) पर कॉल की थी। कॉल उठाने वाले शख्स ने बोतल की कीमत 2900 रुपये बताई थी। यूपीआई(UPI) के माध्यम से उनसे बोतल की कीमत ले ली गई।

उसके बाद में 40 रुपये डिलिवरी चार्ज मांगा। इस पेमेंट डेबिट कार्ड से करने को कहा गया। कारोबारी ने अपने डबिट कार्ड की डिटेंल ठगों को दे दी। उनके खाते से 9100 रुपये कट गए। ठगोें को कॉल की गई तो उन्होंने वापस करने का आश्वासन दिया। साथ ही गलती से पेमेंट होने की बात कही। बाद में उनके भाई के अकाउंट(Acount) से ठगों ने 5 बार में 1 लाख 90 हजार(1 Lakh 90 thousands) रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने साइबर सेल(Cyber cell) को पूरे मामले की जांच सौंप दी हैं।

Updated on:
18 Nov 2019 10:35 am
Published on:
18 Nov 2019 10:35 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी