गाज़ियाबाद

मासूम की इस छोटी सी गलती से नाराज चाचा ने ईद पर दी ऐसी खौफनाक सजा, परिवार में मचा कोहराम- देखें वीडियाे

मुख्य बातें मासूम ने ईद के दिन चाचा की जगह मामा के घर पहुंचा दिया था गोश्त बच्ची की हत्या कर बोरे में शव भरकर नेशनल हाईवे पर फेंका
2 min read
DEMO PIC

गाजियाबाद। ईद पर जहां सभी लोग हंसी खुशी त्यौहार मना रहे थे। घर के बच्चों को ईदी दे रहे थे। इसबीच ही एक चाचा ने सात साल की मासूम भतीजी जी से एक छोटी सी गलती होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके शव को एक बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। वहीं परिजनों ने बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर उसकी तलाश की। मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद बच्ची का शव चार दिन बाद एक नाले में बंद बोरे में मिला। इतना ही नहीं जब पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा किया तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिंसक गई।

दरअसल पूरा मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां पर ईद के दिन 7 साल की मासूम बच्ची को उसके चाचा सलीम ने कुर्बानी के गोश्त को ले जाकर घर देने के लिए कहा था, लेकिन बच्ची ने गोश्त घर ना जाकर अपने मामा के घर दे दिया। इस बात का पता लगते ही नाराज होकर चाचा सलीम ने बच्ची को पहले डाटा और उसके बाद उसको जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद बच्ची का सर घर क सीढिय़ों में जा लगा। इससे बच्ची के सिर से खून बहने लगा। खून ज्यादा बहने से बच्ची की मौत हो गई।

बच्ची के शव को ऐसे लगाया ठिकाने

बच्ची की मौत की खबर आरोपी चाचा ने सबसे छिपा ली। इसके साथ ही बच्ची के शव को बोरी में डालकर देर रात नेशनल हाई- वे 9 के पास बने नाले में फेंक दिया। उधर बच्ची के गुमशुदगी कहकर उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को बच्ची का शव ईद के पांच दिन बाद 17 तारीख को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नाले में मिला। जब पुलिस ने बच्ची की हत्या से लेकर शव मिलने जांच की तो पता चला कि चाचा ने ही भतीजी की हत्या कर शव यहां फेंका है। यह सुनते ही परिवार के लोग हैरान रह गये। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on:
19 Aug 2019 01:15 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी