गाज़ियाबाद

दिल्ली मैट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख का साइबर फ्रॉड, पुलिस ने वापस कराए पूरे पैसे

UP News : दिल्ली मैट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक से सारी डिटेल ले ली और फिर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2025, 6:21 PM IST
Feature image
पीड़ित को ठगी गई रकम वापस दिलवाते पुलिसकर्मी ( फोटो स्रोत गाजियाबाद पुलिस मीडिया सेल )

UP News : दिल्ली मैट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर गाजियाबाद के एक युवक से साइबर फ्रॉड करके तान लाख रुपये की ठगी कर ली गई। गनीमत रही कि युवक ने समय रहते इसकी शिकायत कर दी और इस तरह गाजियाबाद साइबर सेल ने यह पूरी रकम वापस करवा दी। जब युवक को अपनी ठगी गई रकम वापस मिली तो उनकी की आखें भर आई।

पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर की थी शिकायत

मामला गाजियाबाद के शालीमार गार्डन टीलामोड क्षेत्र का है। यहां की डिफेंस कालोनी के रहने वाले अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि दिल्ली मैट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे यूपीआई के माध्यम से फ्रॉड कर लिया गया। फ्रॉड करके साइबर ठगों ने उनके बैंक एकाउंट से तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर की थी। पोर्टल से मिली शिकायत का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पैसे को ब्लाक करवा दिया और इस तरह पीड़ित को पूरा पैसा वापस दिलवा दिया।

पैसे वापस मिले तो भर आई आखें

इस घटना के बाद से पीड़ित काफी परेशान थे। जब पुलिस ने उन्हे बताया कि उनका सारा पैसा सुरक्षित करवा दिया गया है तो पीड़ित को इस पर विश्वास नहीं हो रहा था। इस पर पीड़ित ने आरोपी को साइबर सेल बुलाया और ठगी गई पूरी रकम वापस एकाउंट में मंगवा दी। इस कार्रवाई के बाद जब युवक को अपने पैसे वापस मिले तो उसकी आंखे भर आई। पीड़ित ने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया। उधर पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी कहा कि किसी भी संस्थान या विभाग में अगर कोई भी उन्हे नौकरी दिलाने का झांसा देता है तो ये साइबर ठग हो सकते हैं। यह ठगी का नई तरीका ठगों ने इजात किया है।

Updated on:
31 Oct 2025, 6:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान