गाज़ियाबाद

UP Monsoon 2026: यूपी में मानसून दाखिल होने के संकेत,यूपी के गोंडा, बहराइच समेत 16 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

UP Monsoon 2026: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के संकेत मिल गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में गोंडा, समेत 16 जिलों में बारिश की संभावना है। इससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ जिलों में फिलहाल लू का असर जारी रह सकता है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2026, 8:31 AM IST
सांकेतिक फोटो पत्रिका
सांकेतिक फोटो पत्रिका

UP Monsoon 2026: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे में इसके यूपी में प्रवेश होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच समेत 16 जिलों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को लंबे समय से चली आ रही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

UP Monsoon 2026: उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी यूपी की सीमा तक पहुंच चुका है। धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। बिहार की तरफ से आने वाली नमी भरी हवाओं के असर से पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बलिया और आसपास के इलाकों में मानसूनी गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। यही संकेत है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिक हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके चलते लंबे समय से पड़ रही तेज गर्मी और उमस में कमी आने की उम्मीद है। विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 16 जिलों में तेज हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कई स्थानों पर बादल छाने और मौसम सुहाना होने के भी आसार हैं। बारिश होने पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हीट वेव का असर

हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों, खासकर वाराणसी और आसपास के जिलों में अभी दो दिन तक गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

अब तेज होगी बादलों की आवाजाही

मानसून की सक्रियता बढ़ने से वातावरण में नमी
विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की सक्रियता बढ़ने से वातावरण में नमी बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही तेज होगी। यदि मानसून इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो सप्ताह के अंत तक पूर्वांचल के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी का बांदा सबसे गर्म शहर

इस बीच बुधवार के लिए प्रदेश के 16 शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 38 शहरों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
24 Jun 2026, 8:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान