गाज़ियाबाद

UP News : पांच बेटियों की मां ने ऑटो में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा तीनों स्वस्थ

UP News : अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि महिला को प्रसव पीड़ा अतनी अधिक थी कि मजबूरन ऑटो में ही प्रसव कराना पड़ा।
2 min read
UP News
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत इंटरनेट )

UP News : यूपी के गाजियाबाद में एक गर्भवती महिला का ऑटो में ही प्रसव हो गया। महिला ने दो जुड़वा बच्चों ( Twins ) को जन्म दिया। अच्छी बात ये है कि ये प्रसव के बाद दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

एम्बुलेंस के इंतजार में तेज हो गई प्रसव पीड़ा ( UP News )

यह मामला गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर का है। यहां एम्बुलेंस नहीं मिलने पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ऑटो में लेकर अस्पताल पहुंच रहा था। रास्ते में ट्रैफिक जाम होने की वजह से ऑटो के स्वास्थ्य केंद्र यानी अस्पताल तक पहुंचने में समय लग गया। महिला प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी और अस्पताल के गेट तक पहुंचते-पहुंचते महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इसके बाद ऑटो में ही महिला महिला का प्रसव कराया गया। इस महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

पांच बेटियों के साथ मोदीनगर में रहता है दंपति

मोदीनगर के मोहल्ला मानवतापुरी में सुदर्शन अपनी पत्नी और पांच बेटियों के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी वैजन देवी पेट से थी। सोमवार की दोपहर अचानक उन्हे प्रसव पीड़ा हुई। सुदर्शन ने एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही वैजन देवी को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इस पर सुदर्शन ने पास से ही ऑटो लिया और प्रसव पीड़ा से तड़प रही पत्नी को ऑटो से अस्पताल के लिए रवाना हो गया।

अस्पताल के स्टाफ ने ऑटो में ही कराया प्रसव

रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई और अस्पताल के गेट पर पहुंचने तक महिला ने ऑटो ही बच्चों के जन्म दे दिया। पता चलते ही सीएचसी में तैनात चिकित्सक और अन्य स्टाफ ऑटो में ही पहुंचे और महिला की डिलीवरी को पूरा कराया। अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश चंद ने बताया कि जब महिला अस्पताल के गेट पर पहुंची तो प्रसव पीड़ा काफी तेज थी। ऐसे में महिला की डिलीवरी ऑटो में ही करानी पड़ी। जच्चा और बच्चा तीनों स्वस्थ हैं।

Updated on:
25 Jun 2025 04:58 pm
Published on:
25 Jun 2025 04:58 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी