गाज़ियाबाद

यूपी के इस जिले में पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की शराब, 2 गिरफ्तार, तस्करों में मचा हड़कंप

बड़े स्तर पर चल रहा थी तस्करी का खेल

2 min read
यूपी के इस जिले में पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की शराब, 2 गिरफ्तार, तस्करों में मचा हड़कंप

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस को मंगलवार को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। पुलिस ने इस दौरान 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस बाकी अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।

ये भी पढ़ें

कैराना में 73 बूथों पर दोबारा होगा चुनाव

पुलिस के अनुसार दिल्ली के रास्ते यूपी में प्रवेश कराकर इस अवैध शराब को कानपुर में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़ी गई 50 लाख रुपए की शराब अलग-अलग ब्रांड्स की है। इस शराब को तस्करी करने के लिए सोयाबीन का बिल बनाया हुआ था। जिसे दिखाकर ये तस्कर आसानी से शराब को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जा रहे थे। जिससे सरकार को बड़े राजस्व की हानि हो रही थी।

उधर इस पूरे मामले में एसपी रवि कुमार ने बताया कि एक 10 टायरा ट्रक में अवैध शराब की पेटियां लदी थीं। जो कि हरियाणा मार्का है। इस शराब को गाजियाबाद के रास्ते कानपुर की तरफ ले जाया जा रहा था। इस शराब को तस्कर कानपुर और आस-पास के इलाकों में सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन मुखबिर के द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और वाहन चेकिंग के दौरान इस बड़े शराब के जखीरे को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी इसके सरगना की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

जानिए, कैराना लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करना क्यों भाजपा के लिए बन गया है नाक का सवाल
Published on:
29 May 2018 08:49 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी

गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गया पड़ोसी, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप; वीडियो बनाकर 2 दिन तक किया ब्लैकमेल