गाज़ियाबाद

Unlock-1: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, यात्री बोले- शुक्रिया सरकार

Highlights - यात्रियों की सेहत को ध्यान रखते हुए विभाग द्वारा सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए कराया ता रहा मेडिकल परीक्षण - रोडवेज बस सेवा शुरू होने से खुश नजर आए यात्री
less than 1 minute read
ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. कोविड-19 महामारी को गम्भीरता से लेते हुए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन घोषित किया था, जिसके चलते करीब सवा दो महीने से सभी ट्रांसपोर्ट सेवा भी बंद थी। अब गाज़ियाबाद में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस सेवा प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश सरकार के आदेश पर एक जून से बसें चलाने के आदेश दिए गए थे, जिसके संचलन के बाद इन बसों से यात्रा करने वाले यात्री बेहद खुश नजर आए।

रोडवेज बस डिपो के एआरएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि गाजियाबाद से विभिन्न जिलों के लिए बसों की सेवाएं प्रारंभ कर दी गई है। यात्रियों को बस स्टैंड के अंदर सोशल डिस्पेंसिंग से खड़ा किया जा रहा है। इसके साथ ही उनकी थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। बस में यात्रा करने वाले यात्रियों के हाथों को सेनीटाइज किया जा रहा है। उसके बाद बुकिंग काउंटर पर उनका नाम फोन नंबर और पता लिखकर उनको बस में यात्रा करने के लिए एक पर्ची दी जा रही है। उसके बाद में उनको बस में बैठाया जा रहा है।

बस के परिचालक ने बताया कि जिन यात्रियों के पास बुकिंग काउंटर की पर्ची होगी उनको ही बस में यात्रा करने की परमिशन दी जाएगी। इसके साथ ही चेहरे पर मास्क लगाना भी अनिवार्य है। इस संबंध में बस में सफर कर रहे यात्रियों से बात की तो उन्होंने खुशी जाहिर की।

Published on:
01 Jun 2020 12:10 pm
Also Read
View All
Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली