27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक और एटीएम में अगर बिना मास्क के घुसे और छीक भी आई तो बज उठेगा अलार्म

Highlights- बिना मास्क अब बैंक और एटीएम में नहीं मिलेगी एंट्री- बैंकों के बाहर होगी थर्मल स्क्रीनिंग- सुरक्षा गार्ड सैनिटाइज कराएगा लोगों के हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Jun 2020, 10:54 AM IST

pnb

atm

मेरठ. कोविड-19 की महामारी को देखते हुए बैंकों ने अपने परिसर और एटीएम में लापरवाह ग्राहकों के लिए बेहतर इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अब जो भी ग्राहक बिना मास्क पहने एटीएम या बैंक परिसर में एंट्री करेगा तो अलार्म बज उठेगा। अनलॉक में मिलने वाली छूट के बाद माना जा रहा है कि बैंकों और एटीएम में भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में बैंक ने ये खास इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें- PAC प्लाटून कमांडेंट समेत 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि, मेरठ में मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 433 पर

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को लेकर बेहद गंभीर सरकार के साथ अब आमजन भी इस पर अंकुश लगाने में जुटे हैं। इसको लेकर अब तो तमाम तरह की हिदायतें मिल रही हैं। इनमें आमतौर पर 'घर में रहिए, सुरक्षित रहिए', संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आए तथा इसके लिए आरोग्य सेतु एप की मदद लें। छह फीट की दूरी के साथ फेस मास्क लगाकर रखें और दरवाजे आदि कुछ छूने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं के साथ ही साथ सैनिटाइज करने की हिदायतें बेहद आम हो गई हैं।

एटीएम बूथ में पहुंचते ही बिना फेस मास्क या फिर फोन पर बात करने पर बूथ में लगा सेंसर आगंतुक को रीड करके 'कोविड-19' अलर्ट वाइस से जागरूक करेगा। हर जगह पर एटीएम से कैश निकासी को लेकर 24 घंटे ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है। उन्हेंं कोरोना वायरस से महफूज करने के लिए बैंकों ने एटीएम में प्रवेश से पूर्व ही हाथों को सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी सुरक्षा गार्ड को दी है। वहीं एटीएम में वायरस का संक्रमण एक-दूसरे ग्राहकों से दूर रहे। इसके लिए कोरोना के संक्रमण से बचाव का तरीका व आरोग्य सेतु एप के बारे में ग्राहकों को वाइस व एटीएम स्क्रीन पर विजुअल के जरिए जागरूक किया जा रहा। इतना ही नहीं, बैंकों ने एटीएम पर एक से ज्यादा ग्राहक के प्रवेश के नियम को भी प्रभावी किया है। यदि एटीएम में सुरक्षा गार्ड या फोन पर बातचीत की तो रिकार्डिंग वॉइस बजना शुरू हो जाएगा। करीब पांच मिनट की वाइस में ग्राहक को कोरोना के खतरे व उससे बचाव को समझाने का प्रयास बैंक कर रहे हैं।

मेरठ में अग्रणी जिला प्रभागीय प्रबंधक संजय कुमार के अनुसार, एटीएम पर वाइस के जरिये ग्राहकों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जाएगा। फेस मास्क उनके चेहरे पर नहीं है तो उन्हेंं वाइस से अलर्ट किया जाएगा। वहीं बैंक आने वाले ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ इंडिया समेत ज्यादातर बैंकों के एटीएम में वायस अलर्ट से ग्राहकों को सचेत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पुलिस की बर्बरता: युवक को हैवानियत की इस हद तक पीटा कि शरीर कि चमड़ी तक उतर गई, एसआई समेत तीन सस्पेंड

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग