ग्रेटर नोएडा. एक युवक को पुलिस चौकी में बंदकर बर्बरता से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना दनकौर क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी एक युवक एक महिला घर प्रेम पत्र फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए स्पोर्ट सिटी पुलिस चौकी ले गई। जहां उसे कमरे में बंद कर हैवानियत की हद तक पीटा गया, जिससे उसके शरीर कि चमड़ी तक उतर गई। युवक का कहना है उसकी पिटाई गांव के प्रधान के शह की गई है, जिसका उसने चुनाव में विरोध किया था। युवक की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में दोषी पाये जाने पर एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर मामले की जांच एसीपी थर्ड को सौंपी है।