गौरतलब है कि बागपत जिले का बड़ौत कस्बा हाॅटस्पाॅट घोषित है। बड़ौत में सब्जी मंडी आढ़ती के साथ उसका भतीजा कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में स्क्रीनिंग और जांच करने में जुटी है। प्रभावित स्थान पर रहने वाले लोगों को होम क्वारंटीन कराने के लिए रविवार को पहुंची टीम का पठानकोट मोहल्ले में विरोध किया गया। मुस्लिम महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर थूक दिया। इसके साथ ही अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में महिला स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल थीं, जिनको अपशब्द कहे गए।