गाजियाबाद। हरियाणा कैडर की चर्चित आइएएस रानी नागर और उनकी बहन पर घर के बाहर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में रानी नागर बाल बाल बचीं, जबकि उनकी बहन के पैर पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रानी नागर व उनकी बहन ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।