गाज़ियाबाद

योगी सरकार में सामने आया यह बड़ा घोटाला, दस्तावेज जब्त करने पहुंची एसटीएफ टीम तो अफसरों में मचा हड़कंप

कंप्यूटर आॅपरेटर आैर राशन डीलरों के नाम आये थे सामने
2 min read
news
योगी सरकार में सामने आया यह बड़ा घोटाला, दस्तावेज जब्त करने पहुंची एसटीएफ टीम तो अफसरों में मचा हड़कंप

गाजियाबाद।हाल ही में एक के बाद एक यूपी के 43 जिलों में सामने आए राशन घाेटाले की जांच ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है।इस मामले में जांच एजेंसी एसटीएफ ने गाजियाबाद जिले के आपूर्ति विभाग से घोटाले से संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिये है।वहीं टीम दस्तावेजों की जांच शुरू करने के साथ जल्द ही आपूर्ति विभाग में तैनात अधिकारियों आैर कर्मचारियों के बयान दर्ज कर सकती है।सूत्रों की माने तो विभाग के एक अधिकारी ने कब्जे में लिए गए।कुछ दस्तावेजों लखनऊ आॅफिस भेज दिया है।

यूपी के इन जिलों में सामने आया था बड़ा घाेटाला

बता दें कि कुछ माह पहले ही प्रदेश के 43 जिलों में राशन का बड़ा घोटाला सामने आया था। इसके मास्टरमाइंड नोएडा आैर गजियाबाद के कंप्यूटर आॅपरेटर थे।जिनकी मदद से अलग अलग जिलों के कर्इ सौ राशन डीलर राशन का घाेटाला कर रहे थे।इस घोटाले के उजागर होते ही इस मामले में हर जिले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।इनमें नोएडा के तीन कंप्यूटर आॅपरेटर समेत कर्इ कोटा डीलर आैर गाजियाबाद आपूर्ति विभाग में तैनात पांच डेटा ऑपरेटर भी शामिल हैं।जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।घोटाले के दौरान एक आधार को कई राशन कार्ड से लिंक कर दुकानों से राशन हासिल किया गया।एक आधार को एक ही महीने में अलग-अलग राशन कार्ड से लिंक कर 1625 बार राशन निकासी के लिए इस्तेमाल किया गया था।इसी तरह से कर्इ एेसे आधार कार्ड सामने आये थे। जिन के नाम पर यह सारा खेल हो रहा था।

दस्तावेज एकत्र के बाद जल्द होगे बयान

वहीं एसटीएफ द्वारा घोटाले से संबंधित दस्तावेजों को एकत्र करने के बाद संभावना है कि इसी महीने घोटाले को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।इनमें गाजियाबाद के साथ ही अन्य जिलों में आपूर्ति विभाग में तैनात कर्मचारियों आैर आधिकारियों के बयान लिए जाएंगे।

Published on:
16 Nov 2018 04:40 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी