मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी महिला टीचर परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। 2013 से वह अमरदत्त नाम के युवक के साथ लिव इन में सेक्टर-66 स्थित मामूरा में रह रही थी। पीड़िता दिल्ली एक नामी स्कूल में टीचर है। टीचर का आरोप है कि आरोपी अमरदत्त ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। आरोपी उसे बस्ती में अपने घर ले गया। वहां पर भी आरोपी युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस बीच जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी अमरदत्त, उसके पिता उमेश और मां मालती ने उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही शादी कर सब कुछ ठीक करने की बात कह कर चलता कर दिया।