26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: पत्नी को लेने पहुंचा पति तो उसके भार्इ ने मार दी गोली, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पति-पत्नी में पिछले काफी समय से चल रही थी अनबन
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 16 Nov 2018, 12:31 PM IST

DEMO PIC

पत्नी को लेने पहुंचा पति तो उसके भार्इ ने मार दी गोली, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बिजनौर।अक्सर आप ने सुना होगा कि ससुराल जाने पर दामाद का स्वागत किया जाता है।लेकिन यूपी के चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर मे पति पत्नी की पुरानी रंजिश को लेकर चली आपसी विवाद के बाद ससुराल में पत्नी को लेने पहुंचे पति को उसके भार्इ ने इस छोटी सी बात पर गोली मार दी।गोली में पति के पैर में गोली लग गई।गंभीर हालत में लड़के को घायल अवस्था मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।गंभीर हालत को देखते हुए बाद में घायल को रात में बिजनौर जिला अस्पताल भेजा गया।डॉक्टर ने घायल का इलाज कर बताया कि अब युवक की हालत ठीक है।और हालत में सुधार है।इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

पति-पत्नी में पिछले काफी समय से चल रहा था विवाद

चांदपुर थाना क्षेत्र के विपिन कुमार की शादी कुछ साल पहले सुनीता नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद किसी बात को लेकर दोनों में तनाव रहने लगा। इस तनाव को लेकर आय दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होने लगा। घायल के पिता रोहिताश ने बताया कि इन दोनों का काफी समय से झगड़ा चल रहा है। लड़की पक्ष ने विवाद को लेकर मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। इसके बाद भी हमारा बेटा पत्नी से समझौता करना चाहता था। इसी के लिए वह गया था। लेकिन यहां उसकी पत्नी के भार्इ विजेंदर, भूरे और उसके साथी ने मेरे बेटे को गोली मार दी। जिसमे गंभीर हालत में मेरा बेटा अस्पताल में भर्ती है। इस घटना को लेकर चांदपुर सीओ सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मामले की जानकारी हुई है।पति पत्नी के झगड़े को लेकर पत्नी के भार्इ द्वारा गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के घर वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवार्इ करेगी।