गाज़ियाबाद

यूपी के इस शहर में प्रदूषण कम करने के लिए बनाया जाएगा वर्टिकल गार्डन

वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा।
2 min read
vertical garden

गाजियाबाद। महानगर में पब्लिक और प्राईवेट ट्रांसपोर्ट के वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण से जल्द ही लोगों को राहत मिल सकेगी। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदूषण को कम करने के लिए प्राधिकरण खुद अपने स्तर पर वर्टिकल गार्डन लगाएगा। पहले ये काम निजी संस्था को दिया जा रहा था। निजी संस्थान इसको बनाकर दो साल तक इसका रखरखाव करती लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने इसे तैयार करने का बीड़ा उठाया है।

60 लाख किए जांएगे खर्च

गाजियाबाद में दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डे तक 22 मेट्रो पिलर्स पर वर्टिकल गार्डन के लिए 60 लाख रुपये खर्च किए जांएगे। इस प्रकार एक पिलर पर तीन लाख रुपये में गार्डनिंग होगी। खास बात ये है कि इन्हें हरा-भरा रखने के लिए ड्रिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होगी।

ऐसे तैयार होगा वर्टिकल गार्डन

क्लोरोफाइटम, रोहिया, सघोनियम, स्पेथोफायलम, पर्पल हार्ट समेत प्रदूषण का स्तर कम करने में ज्यादा कारगर पौधों की प्रजातियों को वर्टिकल गार्डन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। बायो क्लॉथ से बने पैकेट में वर्मी कंपोस्ट भरा जाएगा। उसमें ये पौधे लगाए जाएंगे। फिर बायो क्लॉथ से बना एक बेड पिलर पर लगेगा। जिसमें पौधों को रखने के लिए पॉकेट बनी होंगी। पौधों के पैकेट को पॉकेट में रख दिया जाएगा। दरअसल, मिट्टी से गंदगी होती है और इसे देखते हुए वर्मी कंपोस्ट का ही इस्तेमाल होगा।

जल्द काम होगा शुरु

जीडीए के उद्यान प्रभारी आर.ए राही ने बताया कि पहले निजी संस्था से गार्डनिंग कराए जाने पर विचार किया जा रहा था। लेकिन अब प्राधिकरण खुद इसे लगवाएगा। जल्द से जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

Published on:
21 Feb 2018 03:48 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी