गाज़ियाबाद

Weather Update: आज से शुरू हो रहे नौतपा के साथ 5 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू को लेकर भी जारी किया गया अलर्ट

Highlights . रविवार को भी गर्मी ने लोगों का किया परेशान . अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा . लू भी करेगी लोगों को परेशान  
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 8:51 AM IST
shutterstock-691981369.jpg

गाजियाबाद। सोमवार यानी आज से गर्मी लोगों की और परेशानी बढ़ाएगी। दरअसल, सोमवार 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा का असर 3 जून तक रहेगा। मौसम विभाग की माने तो नौतपा में 5 दिन भीषण गर्मी पड़ेंगी। जबकि 4 दिन अधंड के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया हैं। साथ ही विभाग की तरफ से लू (Heat wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है। 2 दिन लू भी लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। मौसम विभाग(weather department) के अनुसार, 27 और 28 मई को पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) की वजह से बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है।

ज्योतिषाचार्य गोपाल शर्मा नेे बताया कि 25 और 26 मई को सूर्य(sun) और मंगल की युति होने के कारण लोग गर्मी(summer) से परेशान होंगे। उसके बाद 31 मई से 2 जून(june) के बीच चंद्रमा(moon) के अग्नि तत्व की राशि सिंह में रहने से तापमान(temperature) बढ़ेगा। नौतपा खत्म होने के बाद भी लोगों को कई दिनों तक भीषण गर्मी(heat) की मार झेलनी पड़ सकती है।

यह होता है नौतपा

पृथ्वी(earth) के सबसे करीब सूर्य(sun) रहता है तो उसकी सीधी किरणें जमीन पर पड़ती हैं। जिसकी वजह से 9 दिनों तक भीषण गर्मी(heat) रहती है। मान्यता के अनुसार, सूर्य रोहिणी नक्षत्र(Sun rohini nakshatra) में प्रवेश करता है। इसका मालिक चंद्रमा(moon) होता है। जिस नक्षत्र में सूर्य प्रवेश करता है, उसका प्रभाव खत्म कर देता है। जिसकी वजह से चंद्रमा(moon) की शीतलता जमीन पर नहीं पहुंच पाती है। साथ ही तापमान (temperature) अधिक रहता है।

आने वाले पांचों में यह रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को अधिकतम 45 और न्यूनतम 30 डिग्री, बुधवार को 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री, गुरुवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं।

Updated on:
25 May 2020, 8:51 AM IST
Published on: