गाज़ियाबाद

Weather Updates: महापर्व छठ पर तापमान 10 डिग्री तक जाने के आसार, पड़ने लगी ठंड छाने लगी धुंध

Weather Updates: आस्था का महापर्व छठ की शुरूआत हो चुकी है। इसी के साथ ठंड भी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग की माने तो छठ पर्व के अंतिम दिन तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है। यानी कड़ी ठंड के बीच व्रतियों को छठ मईया और सूर्य को अर्घ्य देना होगा। अब सुबह के समय ठंड बढ़ रही है वहीं धुंध भी छाने लगी है।

2 min read
chhath.jpg

Weather Updates: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ सहित पूरे एनसीआर में तापमान में तेज गिरावट का सिलसिला तेजी से जारी है। गाजियाबाद और मेरठ में छठ तक ठंड का असर और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। मेरठ स्थित मोदीपुरम कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम केंद्र ने इस बाबत पूर्वानुमान भी जारी किया है। महापर्व छठ पर सुबह में ठंड और हल्की धुंध रहने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। अर्घ्या के दिन अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार बन रहे हैं। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

मौसम रहेगा शुष्क चलेगी ठंडी हवा

गाजियाबाद और मेरठ सहित समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रवाह बना हुआ है। इसके कारण इन महानगरों का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। मेरठ के कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार, अगले 48-72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना हैं। वहीं, मेरठ का अधिकतम तापमान सोमवार की रात 27.1 और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

धुंध और ठंड के बीच भगवान भास्कर को अर्घ्य

छठ में मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी गाजियाबाद का 11 डिग्री के बीच रह सकता है। इसी के साथ छठ के दौरान गाजियाबाद और नोएडा में सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रहेगी।

BY: KP Tripathi

Updated on:
09 Nov 2021 10:28 am
Published on:
09 Nov 2021 10:23 am
Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से