24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi in Rampur: आजम खान के गढ़ रामपुर में गरजे सीएम योगी, कहा ‘गरीबों की जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे’

CM Yogi in Rampur: सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई शांति बिगाड़ने का काम करता है तो हमारी सरकार में कड़ी कार्रवाई होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Nov 2021, 5:47 PM IST

cm_yogi_in_rampur_1.jpg

CM Yogi in Rampur: सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी कैराना में पलायन से वापस लौटे व्यापारियों मिले। इसके साथ ही शामली जिले में कई विकास कार्यों का सौगात दिए। इसके बाद सीएम योगी जेल में बंद सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर पहुंचे, जहां भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने रामायण भेंट की। रामपुर में सीएम योगी ने 20 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: कैराना में पलायन कर लौटे व्‍यापारी परिवार से मिले सीएम योगी, विपक्ष पर किया पलटवार

भू-माफियाओं पर हुई है कार्रवाई
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने रामपुर की विरासत को मिटा दिया है। आजम खान पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि गरीबों की जमीनों पर भू-माफियाओं को कब्जा नहीं करने देंगे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज रामपुर विकास की राह पर चल रहा है, अब भू-माफियाओं पर हमारा बुल्डोजर चल रहा है। रामपुर में 147 भू-माफियाओं पर कार्रवाई हुई है। गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं, यूपी में बिना भेदभाव के लाभ दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि यूपी के किसानों का कर्जा माफ किया गया।

हमने विरासत बचाया-सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर हमारी विरासत हैं। हमने सबसे प्राचीन विरासत को बचाया है। उत्तर प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। हमारी सरकार में चेहरा देखकर काम नहीं होते हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि अगर कोई शांति बिगाड़ने का काम करता है तो हमारी सरकार में कड़ी कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़ें : Chhath Pooja 2021: छठ पूजा के लिए सज-धज कर तैयार हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग