24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: कैराना में पलायन कर लौटे व्‍यापारी परिवार से मिले सीएम योगी, विपक्ष पर किया पलटवार

UP Assembly Election 2022: सीएम योगी ने कहा कि मेरा दायित्व बनता है कि हर पीड़ित से मिलूं और अगर पीड़ित हिंदू है तो उससे मिलना गुनाह नहीं है, इसलिए उन पीड़ित लोगों से मिलने आया हूं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Nov 2021, 3:34 PM IST

cm_yogi_kairana.jpg

UP Assembly Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली और रामपुर में कई विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम योगी कैराना में पलायन कर लौटे व्यापारियों से मुलाकात की। कैराना में कई परिवार 2016 में दूसरे समुदाय की धमकियों के कारण पलायन कर गए थे। सीएम योगी ने कहा कि यहां पर हिंदू व्यापारी और अन्य हिंदुओं को व्यापक पैमाने पर प्रताड़ित करके पलायन के लिए मजबूर किया गया था, देश के अंदर यह समाचार काफी सुर्खियों में भी था।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: मिशन पश्चिमी यूपी पर सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

लोगों की मांग पर स्थापित हुई पीएसी बटालियन

सीएम योगी ने आगे कहा 2017 में जब मैं यहां आया था तो लोगों ने मांग की थी कि सुरक्षा की दृष्टि से यहां की चौकी को मजबूत किया जाए तथा पीएसी की एक बटालियन की स्थापना हो, चौकी के सुदृढ़ीकरण की कार्रवाई पहले ही चुकी थी और यहां पर पीएसी की बटालियन की स्थापना की कार्रवाई के लिए मैं खुद आया हूं।

बच्चों और महिलाओं में देखने को मिला विश्वास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जिस जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही थी, वही रणनीति आगे भी चलती रहेगी। यही आश्वासन देने के लिए आज मैं खुद इस कैराना कस्बे में आया हूं। बच्चों, महिलाओं के अंदर एक विश्वास देखने को मिला है और यह विश्वास अवश्य रंग लाएगा, कैराना विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ा है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर किया पलटवार

वहीं सीएम योगी के कैराना दौरे को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा था। सोमवार को योगी ने कैराना पहुंचकर जवाब दिया और कहा कि मेरा दायित्व बनता है कि हर पीड़ित से मिलूं और अगर पीड़ित हिंदू है तो उससे मिलना गुनाह नहीं है, इसलिए उन पीड़ित लोगों से मिलने आया हूं, जिन्हें पिछली सरकार के समय प्रताड़ित करके पेशेवर अपराधियों ने यहां से पलायन के लिए मजबूर कर दिया था।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: ऐप के माध्यम से घर बैठे वोटर लिस्ट में चेक करें अपना नाम, इस नंबर पर फोन कर ले सकते हैं मदद