गाज़ियाबाद

west up bulletin@8 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

खबरें जो कल पहुंचेंगी आप तक, उसे अभी पढ़ें आप

3 min read
west up bulletin@8 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

शामली. बेटे की हत्या के बाद न्याय को दर-दर भटक रहे पिता की भी सदमे में गुरुवार को मौत हो गई। परिजनों ने एक सप्ताह में न्याय नहीं मिलने पर सीएम ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी हैं। अब पिता की भी मौत हो जाने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही हैं। दरअसल, करीब 1 माह पूर्व जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला खैल निवासी मकसूद का 19 वर्षीय पुत्र शाहनवाज कैराना कोतवाली के दभेड़ी खुर्द में मां के पास गया हुआ था। आरोप है कि इसी बीच शाहनवाज को दभेड़ी खुर्द के ही आरिफ, आसिफ, वकील और शाहदीन यमुना नदी पर नहाने के लिए ले गए। इसी दौरान शाहनवाज की यमुना में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इसके बाद पांच जुलाई को मृतक के भाई फहमीद ने चारों लोगों पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसपी दिनेश कुमार से पीएम कराने की मांग की थी। एसपी के आदेश पर कैराना पुलिस और नायब तहसीलदार ने शव कब्र से निकाल पीएम के लिए भेज दिया था। इसके बाद बिसरा जांच के लिए आगरा फॉरेंसिक लैब भेज दिया। पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जबकि मृतक का पिता और भाई लगातार शाहनवाज की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रदेश के डीजीपी तक से शिकायत कर न्याय गुहार लगा चुके हैं। इसी बीच बेटे की मौत पर पुलिस से न्याय न मिलने से आहत शहजाद के पिता मकसूद की भी सदमे में मौत हो गई।

आज़म खान बोले जितना हिन्दू-मुस्लिम होगा, उतना भजपा को फ़ायदा होगा

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान ने एनआरसी को लेकर चल रहे घमासान पर बोलते हुए कहा कि यह वक्त भाजपा को सूट करता है। देश में जितना हिन्दू-मुस्लिम का माहौल बनेगा, जितनी नफ़रतें बढ़ेंगी उतना ही भाजपा को लाभ होगा। इसके साथ ही आज़म खान ने कहा कि जस्टिस लोया की हत्या कैसे हुई, ये भी बताएं। जस्टिस लोया की हत्या की जांच क्यों एसआईटी द्वारा नहीं की जा रही है। सपा नेता ने पीएम मोदी की मन की बात पर तंज करते हुए कहा कि यहां जनता की सुनने वाला कोई नहीं है, सभी सिर्फ अपने मन की सुना रहे हैं। ऐसे में कैसे काम चलेगा। अपने मन की बात 4 सालों से सुनाए जा रहें हैं, लेकिन दूसरों की भी तो सुनें, ताकि उन्हें यह पता चले कि यह किया कह रहें हैं।

रिफिलिंग करने के बाद ड्राइवर ने उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया तो वैन में अचानक आग लग गई
मुजफ्फरनगर. जनपद मुजफ्फरनगर में इन दिनों गाड़ियों में LPG गैस की अवैध रीफिलिंग का काम जोरों पर चल रहा है। लेकिन, अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है। जब कोई घटना घट जाती है तो कार्रवाई का दिखावा किया जाता है। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर से सामने आया है। एक मारुती वैन में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग करने के बाद ड्राइवर ने उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया तो वैन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग धू-धू कर जलने लगी। ड्राइवर ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग बुझाने के प्रयास में ड्राइवर भी झुलस गया । इस घटना के बाद अवैध रीफिलिंग करने वाला दुकानदार फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से छानबीन की तो पास ही गैस की दुकान में कई अवैध सिलेंडर मिले, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Published on:
02 Aug 2018 09:23 pm
Also Read
View All