गाज़ियाबाद

करवाचौथ पर पति ने नहीं दिलाई महंगी साड़ी तो पत्नी ने शोरूम में ही कर दी धुनाई

Highlights - गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम की घटना - पत्नी के 12 हजार की साड़ी पसंद करने पर पति-पत्नी में मारपीट - पुलिस ने थाने ले जाकर समझा-बुझाकर दोनों को घर भेजा
less than 1 minute read
ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. करवाचौथ पर जहां महिलाएं पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है तो पति भी उनको एक से बढ़कर एक तोहफा दिलाते हैं। लेकिन गाजियाबाद में पत्नी को मनपसंद महंगी साड़ी नहीं दिलाना इतना भारी पड़ गया कि पत्नी ने उसकी शोरूम में सरेआम ही धुनाई कर डाली। मामला यही नहीं रुका विवाद बढ़ा तो दोनों थाने तक पहुंच गए।

दरअसल, यह घटना गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार को करवाचौथ के लिए एक पति अपनी पत्नी को मनमाफिक साड़ी दिलाने के लिए एक बड़े कपड़े के शोरूम पर पहुंचा था। इस दौरान शोरूम में पत्नी एक-एक कर कई साड़ियां देखीं, लेकिन वे साड़ियां उसे पसंद नहीं आईं। इसके बाद पत्नी ने अच्छी साड़ी दिखाने को कहा तो शोरूम ब्वॉय ने महंगी साड़ी दिखानी शुरू कर दी। जिनमें से एक साड़ी महिला को पसंद आ गई। जब पति ने साड़ी की कीमत पूछी तो 12 हजार रुपए सुनकर उसके होश उड़ गए। पति महंगी साड़ी नहीं खरीदने को लेकर पत्नी को समझाने लगा, लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही।

काफी देर तक भी जब पत्नी नहीं मानी तो पति ने एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी पति से भिड़ गई और शोरूम में ही सरेआम अपने पति की धुनाई कर डाली। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों थाने ले गई। जहां पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाया और सुलह कराते हुए घर भेज दिया।

Published on:
04 Nov 2020 04:57 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी