
गाजियाबाद। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में देश में कई जगह प्रदर्शन हो रहा है। इसका असर अब गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी देखने को मिल रहा है। मसूरी इलाके में गुरुवार को मुस्लिम महिलाएं सीएए के विरोध में धरने पर बैठ गईं। जब यह सूचना पुलिस (Police) के आला अधिकारियों को मिली तो भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने धरने पर बैठी महिलाओं को समझाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
यह कहा पुलिस अधिकारी ने
गुरुवार को मसूरी थाना क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने सीएए के विरोध में धरना दिया। इसकी सूचना मिलने परे पहुंची पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया। इसके बाद मुस्लिम महिलाओं ने थोड़ा हंगामा भी किया। इस बारे में गाजियाबाद के एसपी (SP) देहात नीरज जादौन ने बताया सीएए के विरोध में यहां महिलाएं धरने प बैठ गई थीं। वे विवादित भूमि पर धरना दे रही थी। उनको समझा-बुझा कर वहां से हटा दिया गया है। उस क्षेत्र में पुलिसबल बढ़ा दिया गया है। अब सभी महिलाएं अपने-अपने घर जा चुकी हैं।