गाज़ियाबाद

यति नरसिंहानंद विवाद: खत्म हुई डासना मंदिर में आयोजित महापंचायत, हिरासत में कई लोग

Yeti Narasimhananda Controversy: डासना मंदिर परिसर में होने वाली महापंचायत खत्म हो चुकी है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2024, 2:40 PM IST
Yeti Narasimhananda Controversy

Yeti Narasimhananda Controversy: गाजियाबाद में महंत नरसिंहानंद की टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बाद विधायक नंद किशोर गुर्जर समेत डासना मंदिर समिति की ओर से आयोजित महापंचायत समाप्त हो चुकी है। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि हिंदुओं की अस्मिता पर हमला करने वालों पर एनएसए लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

'दस करोड़ रोहिंग्या बांग्लादेशियों को भारत से निकालना चाहिए'

महापंचायत में शामिल भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, "महापंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार, भारत में रहने वाले दस करोड़ रोहिंग्या बांग्लादेशियों को निकाला जाना चाहिए, जिन्हें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में वोट के लिए बसाया है।"

इसके अलावा, उन्होंने कहा, "मंदिरों और हिंदुओं की अस्मिता पर हमला करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और कम से कम मृत्यु दंड की सजा दी जानी चाहिए।"

'एक हफ्ते बाद निर्णय लेगा समाज'

उन्होंने कहा, "हमने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह कठोर कानून बनाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों को भी मृत्यु दंड की सजा मिल सके। समाज ने एक सप्ताह का समय दिया है, और उच्च अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के अनुसार समाज एक सप्ताह बाद इस पर निर्णय लेगा। इसके बाद समाज का निर्णय लेने पर लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं।"

पुलिस ने क्या कहा?

गाजियाबाद एडिशनल सीपी दिनेश चंद्र पी ने बताया, "गाजियाबाद कमिश्नर की ओर से धारा 163 लागू की गई है। गाजियाबाद पुलिस लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, बाकी लोगों को बातचीत करके शांत कराया गया। जो भी कानून तोड़ेगा, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लगभग 40 से 50 लोगों को हिरासत में लिया है और उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी कि जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान