गाज़ियाबाद

20 से 27 नवंबर तक होंगे कीर्तन-प्रवचन, CM रहेगे मौजूद; योगीराज महाराज गोसावी का स्वागत

गाजियाबाद के नेहरू नगर में गोसावी समाज ने योगीराज महाराज गोसावी का स्वागत किया। इस दौरान योगीराज ने एकनाथ महाराज की समाधि के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2023, 10:58 AM IST
ghaziabad news
अनुयायी के घर पहुंचे नाथवंशज योगीराज महाराज गोसावी का स्वागत करते नाथ समाज के लोग।

यह वर्ष शांतिब्रह्म श्री एकनाथ महाराज की समाधि का 425वां वर्ष और ग्रंथकौस्तुभ श्री एकनाथी भागवत की जयंती का 450वां वर्ष है। ये जानकारी योगीराज महाराज गोसावी के अनुयायियों ने दी।

गणमान्य व्यक्तियों एवं कीर्तनकारों द्वारा कीर्तन एवं प्रवचन किये जायेंगे
एकनाथ महाराज भागवत की जयंती के अवसर पर 20 नवम्बर से 27 नवम्बर तक पैठण में महाराष्ट्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं कीर्तनकारों द्वारा कीर्तन एवं प्रवचन किये जायेंगे। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, अजित पवार के साथ सरसंघचालक मोहन भागवत आदि उपस्थित रहेंगे। गाजियाबाद के नेहरू नगर 3 में अपने अनुयायी के घर पहुंचे नाथवंशज योगीराज महाराज गोसावी ने यह जानकारी दी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में देश भर से योगीराज महाराज गोसावी के समर्थकों के जुटेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई लोगों ने अहम मुद्दे भी उठाए
उन्होंने कहा कि इसको लेकर एक बैठक भी हो चुकी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई लोगों ने अहम मुद्दे भी उठाए हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक योगीराज महाराज गोसावी को शानदार आयोजन के लिए पैठण ग्रामवासियों की ओर से सम्मानित भी किया गया है। इस बात पर चर्चा की गई कि पैठण शहर और तालुका के सभी भक्तों को इस कार्यक्रम से कैसे जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां लीं
सभी ने अपनी-अपनी ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां लीं और इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालकमंत्री संदीपन भुमरे होंगे।

इस दौरान सूरज लोगे, सूरज परदेशी, सरदार महाराज गोसावी, प्रल्हाद महाराज महालकर, हरिपंडीतबुवा गोसावी, मेघश्यामबुवा गोसावी, विनीत महाराज गोसावी, समीर शुक्ला, ज्ञानराज गोसावी और रवीन्द्र डांगे उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान