गाज़ियाबाद

दलित समाज के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का हुआ जमकर विरोध, लौटना पड़ा वापस- देखें वीडियो

इंदिरापुरम शक्तिखंड-2 में आयोजित किया गया था ग्रेट जाटव सभा का नेशनल अवार्ड कार्यक्रम

2 min read
ramdas athawale
गाजियाबाद के इंदिरापुरम शक्तिखंड-2 में गुरुवार को ग्रेट जाटव सभा का नेशनल अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया था

गाजियाबाद। जनपद के पॉश क्षेत्र इंदिरापुरम में गुरुवार को दलित समाज का एक प्रोग्राम हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का लोगों ने जमकर विरोध किया। युवकों ने मंत्री अनंत हेगड़े के संविधान बदलने संबंधी बयान को लेकर अठावले का विरोध शुरू किया तो वहां हड़कंप मच गया। विरोध होने पर केंद्रीय मंत्री अठावले को कार्यक्रम से वापस लौटना पड़ा। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को भी आना था लेकिन वह नहीं आईं।

चीफ गेस्‍ट के तौर पर आए थे अठावले

दरअसल, गाजियाबाद के इंदिरापुरम शक्तिखंड-2 में गुरुवार को ग्रेट जाटव सभा का नेशनल अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता रामदास अठावले ने भी चीफ गेस्‍ट के तौर पर शिरकत की थी। कार्यक्रम में स्‍थानीय युवक भी आए थे। इस दौरान युवकों ने केन्द्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री अनंत हेगड़े के संविधान बदलने संबंधी बयान को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्‍होंने भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। हंगामा कर रहे युवकों ने केंद्रीय मंत्री अठावले का जमकर विरोध किया। हंगामा बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को कार्यक्रम से वापस लौटना पड़ा। हंगामा करने वाले युवकों ने इस कार्यक्रम को ीाी दलित विरोधी बताया।

नहीं आईं राखी सावंत

वहीं बताया जा रहा है कि प्रोग्राम में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को भी आना था लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ पाईं। हालांकि उनके आने की वजह पता नहीं चल पाई है।

यह कहा था अनंत हेगड़े ने

गौरतलब है क‍ि केन्द्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री हेगड़े ने धर्मनिरपेक्ष लोगों पर विवादास्पत बयान दिया था। कर्नाटक में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा था, जो लोग खुद को सेकुलर कहते हैं, वे अपने कुल के बारे में नहीं जानते। जिन्हें अपने मां-बाप के खून का पता नहीं, वे खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं। उनकी कोई पहचान नहीं होती। वे भारतीय संविधान का सम्मान तो करते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में संविधान भी बदल जाएगा। हम वही करने यहां आए हैं।

Published on:
29 Dec 2017 09:52 am
Also Read
View All
जमीन को अवैध तरीके से कब्जा कर बना था बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद का मकान, मामले में एक और नया खुलासा

बकरीद पर सूर्या को मारने वाले असद के मकान का दरवाजा तोड़ा; किराएदारों ने भी छोड़ा घर, 1 हजार अपराधी रडार पर

Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, 3 मदरसे सील, जानें क्या है यह अभियान?

Surya Murder Case Update: सूर्या चौहान हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिल गई सरकारी नौकरी, DM रविंद्र कुमार ने घर जाकर सौंपा नियुक्ति पत्र

बकरीद पर हुई सूर्या की हत्या पर भड़के ओपी राजभर, अखिलेश से पूछा- हत्या पर चुप्पी और एनकाउंटर पर रोना क्यों?