गाजीपुर

34 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एक तस्कर भागने में कामयाब हो गया
less than 1 minute read
crime
34 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर. जिले के गहमर थाने की टीम ने वहद गांव के पास ट्रक से भरी 34 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा दे कर भागने में कामयाब रहा। बता दें कि अन्तर्राज्यीय तस्कर नरेंद्र सोनी नाम के दो तस्कर हरियाणा कि बनी शराब को ट्रक से लादकर सप्लाई के लिए बिहार ले जा रहे थे।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ड्राइवर समेत शराब से भरी ट्रक को पकड़ लिया।जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह ताजपुर खुर्द छावला साउथ दिल्ली में रहता है जो मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। मामले एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने बताया कि 34 लाख की हरियाणा निर्मित शराब को पकड़ने में पुलिस का सफलता हाथ लगी है। गहमर थाने की पुलिस को 10 हजार रूपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की

Updated on:
18 Sept 2018 04:33 pm
Published on:
18 Sept 2018 04:33 pm