पलटे हुए तेल के टैंकर में कुल 6 चैंबर थे, जिसमें तेल भरा हुआ था. इसके बारे में एक तेल के व्यापारी ने बताया कि संभवत; पूरे टैंकर में 18000 लीटर तेल रहा होगा, जो पूरी तरह से तालाब में चला गया और ग्रामीणों ने इसकी जमकर लूट की।
गाजीपुर के वाराणसी से गोरखपुर जाने वाले हाईवे पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर जा रहा था। इस दौरान वह रात 2 बजे नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसका ढक्कन खुल गया और पूरा तेल सड़क किनारे बने एक तालाब में भर गया।
तालाब सरसों के तेलभरने की जानकारी होते ही लोग फूले नहीं समाए। वह तेल लेने के लिए अपने-अपने घरों से बाल्टी डब्बा और बोतल लेकर पहुंचने लग। धीरे-धीरे यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते तेल लेने वाले लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई और घर ले जाने में जुट गए। काफी देर बाद पुलिस के कांस्टेबल और दरोगा ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया।
>