
क्या अफजाल अंसारी की गाड़ी में थीं आफ्शा अंसारी? Source- Patrika
SP MP Afzal Ansari Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी की गाड़ी को पुलिस ने रोका, तो बीच सड़क पर जोरदार नोकझोंक हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे भूचाल मच गया है। लोग अटकलें लगा रहे हैं कि क्या सांसद की गाड़ी में मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी थी? पुलिस का कहना है कि चेकिंग इसी शक में की गई थी।
वीडियो में अफजाल अंसारी पुलिस अधिकारियों से बहुत गुस्से में नजर आ रहे हैं। वे अपनी गाड़ी रोकने पर भड़क गए और कह रहे हैं कि यह उनके साथ बदसलूकी है। सांसद ने पुलिस से तीखी बहस की और धमकी दी कि अगर मीटिंग करनी है, तो सड़क पर ही बैठकर कर लेंगे। वे पुलिस को फटकारते दिखे और पूछा कि क्या उन्हें अपहरण करना चाहते हैं? यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर इलाके में हुई। अफजाल अंसारी 'दिशा' (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में जिला मुख्यालय जा रहे थे। वीडियो में सीओ सिटी और सदर कोतवाल के साथ उनकी आमने-सामने बहस दिख रही है।
पुलिस का दावा है कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी इलाके में घूम रही हैं। आफ्शा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, गाजीपुर और मऊ में एफआईआर हैं। पुलिस ने उन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इसलिए गाड़ियों की रूटीन चेकिंग हो रही थी। गाजीपुर एसपी ने स्पष्ट किया कि सांसद के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। जांच कानूनी तरीके से हुई। हालांकि, वीडियो में पुलिस वाले बैकफुट पर नजर आए। सांसद का आरोप है कि बिना वजह गाड़ी रोकी गई, जो सांसद के विशेषाधिकार का हनन है।
मुख्तार अंसारी पूर्वांचल के कुख्यात गैंगस्टर और पूर्व विधायक था, जो अब नहीं रहा। उसकी पत्नी आफ्शा अंसारी कई मामलों में नामजद है, जैसे गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, जमीन हड़पने आदि। वे लंबे समय से फरार हैं। पुलिस ने उसके बैंक खाते फ्रीज किए और संपत्ति जब्त की है। अफजाल अंसारी मुख्तार का बड़ा भाई है। वायरल वीडियो से लोग सोच रहे हैं कि शायद आफ्शा सांसद की गाड़ी में थी, इसलिए पुलिस ने रोका। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह घटना यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ रही है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एसपी ने बयान दिया कि कोई गलत इरादा नहीं था, सिर्फ सूचना के आधार पर चेकिंग हुई। अफजाल अंसारी ने पुलिस पर आरोप लगाया है। यह वीडियो से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सांसद की गाड़ी में सचमुच आफ्शा थीं?
Updated on:
24 Jan 2026 08:24 am
Published on:
24 Jan 2026 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
