गाजीपुर

सीएम योगी का बड़ा बयान, किसानों की आय दोगुनी किये बिना नहीं आयेगी खुशहाली

पूर्व सरकारों ने नगर निकाय के साथ भेदभाव किया, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 7:52 PM IST
UP CM Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath

गाजीपुर. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजीपुर के लंका में हुई सभा में विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व सरकार ने नगर निकायों के साथ भेदभाव किया था, लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं करती है। यदि निकाय में बीजेपी मजबूत होगी तो सभी क्षेत्रों का एक साथ विकास करना आसान हो जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाए चलायी है। सभी जानते हैं कि जब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं होती है तब तक देश में खुशहाली नहीं आ पायेगी।
यह भी पढ़े:-बनारस में लगे पोस्टर, फारूक अब्दुल्ला व ऋषि कपूर को बताया देशद्रोही


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी कहती है कि हमारी सरकार ने पांच साल में गरीबों के लिए २९ हजार आवास बनाये थे जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने अभी तक एक लाख गांव में ११ लाख आवास बना दिये हैं। केन्द्र व यूपी की सरकार मिल कर प्रदेश का विकास कर रही है। निकाय चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को जिताने से विकास कार्य में तेजी आयेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्री मंत्री मनोज सिन्हा बड़ी योजना तो ला सकते हैं, लेकिन शकर का विकास निकाय इकाई ही कर सकती है ऐसे में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का जितना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सपा के अकेले बचे पद पर भी किया कब्जा, नगर निगम चुनाव से पहले अखिलेश को झटका

गाजीपुर का अधिकार है स्पोर्ट्स कांपलेक्स
सीएम योगी ने कहा कि गाजीपुर का अधिकार स्पोर्ट्स कांपलेक्स है और उसका अधिकार दिया गया है। केन्द्र में बीजेपी सरकार आने के बाद गाजीपुर के विकास के लिए कई योजना चलायी गयी है। अब तो यूपी में भी बीजेपी सरकार है इसलिए गाजीपुर का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता है। सीएम योगी ने कहा कि कर प्रणाली में बहुत विसंगति थी जिसे केन्द्र सरकार ने जीएसटी के माध्यम से खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम चुनाव को देखते हुए ही चुनाव प्रचार शुरू किया है और इसी क्रम में दोपहर दो बजे गाजीपुर पहुंच कर सभा को संबोधित किया था। गाजीपुर के आठ निकाय चुनाव के लिए २२ नवम्बर को मतदान होना है। सीएम योगी के साथ केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सदर विधायक संगीता बलवंत, जमानिया विधायक सुनीता सिंह, मोहम्मदाबाद विधायक अलका राय, बलिया के सांसद भरत सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल आदि नेता भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-इस दल को चुनाव में मिली हार तो बीजेपी की बढ़ जायेगी ताकत, भविष्य में होगा लाभ

Published on: