गाजीपुर

योगी के मंत्री का अपनी ही सरकार पर निशाना, कहा बीजेपी राज में बढ़ रहा भ्रष्टाचार

पहले की सरकार से ज्यादा इस सरकार में हो रहा मनमानी
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 10:50 AM IST
Om Prakash Rajbhar
ओमप्रकाश राजभर

ग़ाज़ीपुर. विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले बीजेपी के सहयोगी दल के विधायक ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है। वहीं सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि जिस काम का फीस 500 है उसकी जगह सरकारी अधिकारी 5000 घुस लेकर काम करा रहे हैं जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

बतादें कि विवादित बयानों को लेकर भासपा के ये विधायक पिछले दिनों से चर्चा में हैं। चाहे वो बीजेपी सांसद के लिये अपशब्द कहने की बात हो चाहे स्कूल न भेजे जाने पर अभिभावकों को थाने में बैठाये जाने का बयान हो।

बीजेपी राज में बढ़ रहा भ्रष्टाचार

अब भासपा के लगभग सभी विधायक भी उन्हीं की राह पर हैं और उसी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि ओमप्रकाश राजभर कई जनसभाओं में अपने को अधिकारियों के लिए गब्बर भी बता चुके हैं। यही नहीं सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने की बात सीधे तौर पर कह रहे हैं और सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि सरकार अधिकारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ा है।

लोकतंत्र के लिए नहीं है ये अच्छा काम

ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार मे 500 रुपये में जो कार्य होता था अब इस सरकार में 5000 लेकर किए जाते हैं।

ग़ाज़ीपुर की जखनियां विधानसभा से विधायक त्रिवेणी राम की जो कि निकाय चुनावों के प्रचार के सिलसिले में सादात पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर कह डाला कि भ्रष्टाचार तो घटा नहीं बल्कि बढ़ गया है। पूर्व की सरकार में जो काम 500 मे होता था वो अब 5000 में हो रहा है। अधिकारी और कर्मचारी वही हैं जो पूर्व की सरकार में थे।

अभी ये सरकार सही तरीके से उनपर अंकुश नही लगा पाई है। इस वजह से भ्रष्टाचार बढ़ा है। सहयोगी दल होते हुये भी हमलोग मुख्यमंत्री जी से मांग करते रहते हैं और शिकायत करते रहते हैं कि अधिकारी हमारी नहीं सुन रहा है। उन्होंने विपक्ष पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष बहुत कमजोर है संख्या बहुत कम है। विपक्ष को उतना कमजोर नहीं होना चाहिए जितना है।

Published on: