गाजीपुर

Nirahua Birthday Special: जब लाइव शो में बिगड़े हालात, कॉलर पकड़ने पर भड़क उठे थे निरहुआ

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। दमदार अभिनय और देसी अंदाज़ के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक पुराना लेकिन चर्चित किस्सा बता रहे हैं, जब लाइव स्टेज शो के दौरान बड़ा हंगामा हो गया था। […]

less than 1 minute read
Feb 02, 2026

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। दमदार अभिनय और देसी अंदाज़ के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक पुराना लेकिन चर्चित किस्सा बता रहे हैं, जब लाइव स्टेज शो के दौरान बड़ा हंगामा हो गया था।

स्टेज शो से शुरू हुआ था करियर

निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने स्टेज शोज़ के ज़रिए खूब नाम कमाया। इन्हीं शोज़ के दौरान उनके जीवन से जुड़े कई रोचक और विवादित किस्से सामने आए।

गाजीपुर में हुआ था बड़ा बवाल

एक बार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आयोजित स्टेज शो के दौरान दर्शकों में मौजूद एक शख्स से निरहुआ की बहस हो गई। पहले यह नोक-झोंक तक सीमित रही, लेकिन देखते-देखते मामला हाथापाई में बदल गया।

कॉलर पकड़ते ही पलट गए हालात

बताया जाता है कि उस शख्स ने मंच पर ही निरहुआ का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद निरहुआ ने भी खुद को संभालने के बजाय पलटवार किया और दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

Published on:
02 Feb 2026 07:38 am
Also Read
View All

अगली खबर