गाजीपुर

दीपावली पर 59 साल बाद आया है दुर्लभ संयोग, पूजा मुहूर्त की ये है टाइमिंग

यह दुर्लभ योग उद्योग और व्यापार जगत के लिये लाभकारी होगा।
less than 1 minute read
Diwali Puja Muhurat and Timing
दिवाली पूजा और मुहूर्त टाइमिंग

गाजीपुर. बुधवार की सुबह दीवाली की खुशियां लेकर आयी है। शाम को पूरा देश दियों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमग होगा। दीपावली कार्तिक अमाव्स्या को मनायी जाती है और ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार प्रदोष काल में स्वाति नक्षत्र का दुर्लभ संयोग है। कहा जा रहा है कि 59 साल बाद दिवाली पर कई लाभकारी संयोग के साथ गुरु और शनि का दुर्लभ संयोग बन रहा है। कहा जा रहा है कि यह दुर्लभ योग उद्योग और व्यापार जगत के लिये लाभकारी होगा।

धर्मशास्त्रों में दीपावली के पूजन में प्रदोष काल गृहस्थों और व्यापारियों के लिये अहम होता है। दिन रात के संयोग काल को ही प्रदोष काल कहा जाता है। दिन विष्णु स्वरूप तो रात माता लक्ष्मी स्वरूपा है। इन्हीं दोनों के संयोग से प्रदोष काल बनता है। इस काल में दीपावली पूजन को श्रेष्ठ कहा बताया जाता है। दीप प्रज्वलित करने के लिये यह काल उत्तम फलदायक है।

इस बार घरों में दीपावली पूजन का मुहूर्त 5.45 से 7.53 बजे तक है, जबकि दीपावली पर व्यापारियों के लिये अलग मुहूर्त हैं।

Updated on:
07 Nov 2018 12:22 pm
Published on:
07 Nov 2018 12:22 pm
Also Read
View All