गाजीपुर

इस पूर्व सासंद की बेटी पहली बार उतरी चुनावी मैदान में, सपा से किया नामांकन तो मची हलचल

पूर्व सांसद विश्वनाथ गहमरी की पुत्री प्रेम सिंह ने सपा से किया नामांकन, सपा के कई दिग्गज रहे मौजूद...
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 6:23 PM IST
ex mp daughter in election
ex mp daughter in election

गाजीपुर. जिले की नगर पालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सपा से प्रेमा सिंह ने पर्चा दाखिल किया। प्रेमा सिंह पूर्व सांसद स्व. विश्वनाथ सिंह गहमरी की पुत्री हैं। प्रेमा सिंह के नामांकन के दौरान सपा के जिलाध्यक्ष, सपा से जंगीपुर विधानसभा के विधायक वीरेंद्र यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह और पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि, पिता के बाद पहली बेटी प्रंमा सिंह ही चुनावी मैदान में हैं। प्रेमा सिंह के नामांकन के बाद विरोधी पार्टियों में हलचल मच गई है। हालांकि, अभी तक किसी ने प्रत्याशी तय नहीं किया है। वहीं सपा में प्रेमा सिंह के आने से पार्टी का कद बढ़ा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, पीएम भी अपने भाषण में विश्वनाथ गहमरी का जिक्र करते हैं, और प्रेमा तो गहमरी की बेटी हैं। जो पढ़ी लिखी हैं। इसके पहले प्रेमा के बेटे विवेक सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं इस बार महिला आरक्षण होने के नाते अपनी मां प्रेमा सिंह मैदान में उतारा। विवेक का कहना था कि, अगर किसी पार्टी का समर्थन मिलता है तो ठीक है वरना निर्दलीय मैदान में उतरेंगे। हालांकि, विवेक को इस बातक पर यकीन था कि, सपा में उन्हें टिकट मिलेगा। कुल मिलाकर प्रेमा सिंह विरोधियों को कड़ी टक्कर देने वाली हैं।

सपा में इनके आने से इनका कद बढ़ा है, मोदी भी अपने भाषण नमें गहमरी का नाम लेते हैं, पढ़ी लिखा महिला हैं, महिला सीट होने की वजह से विवेक सिंह ने अपनी माता को प्रत्याशी बनाया। इसके पहले उन्होंने कहा था कि, सपा से मुझे टिकट मिलेगा।

आज विश्वनाथ गहमरी की बेटी प्रेमा सिंह को समाजवादी पार्टी ने नगरपालिका परिषद गाजीपुर से टिकट देकर पूर्व सासंद स्व. विश्वनाथ गहमरी का सम्मान बढ़ाया। आज प्रेमा सिंह ने पार्टी के लोगों के साथ नामांकन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के लोगों ने आचार संहिता की जमकर धज्जी उड़ाई और पांच से अधिक की संख्या मे नामांकन कक्ष पहुंचे। जिसमें जंगीपुर विधायक,पूर्व सांसद,जिला पंचायत अध्यक्षा सहित तमाम लोग शामिल थे। एसडीएम सदर इनको देखकर भड़क गए और पांच से अधिक हुये लोगों को बार-बार बाहर जाने को कहा, लेकिन अंत तक भी इनकी संख्या 5 से अधिक रही।

Updated on:
4 Nov 2017, 6:23 PM IST
Published on: