गाजीपुर

गाजीपुर में अफजाल अंसारी आगे, मनोज सिन्हा इतने वोटों से पीछे

15 साल बाद अफजाल अंसारी और मनोज सिन्हा का है मुकाबला।

less than 1 minute read
Afzal Ansari Manoj sinha
अफजाल अंसारी मनोज सिन्हा

गाजीपुर. 2019 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। यहां सीधी लड़ाई बीजेपी के सांसद केन्द्रीय संचार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बनाम गठबंधन के बसपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी के बीच है। गाजीपुर में गिनती शुरू हो चुकी है और पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। शुरूआती रुझान में फिलहाल अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। अफजाल अंसारी और मनोज सिन्हा दोनों 15 साल बाद एक दूसरे के आमने-सामने हैं। 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़े अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था। इस बार इन दोनों के अलावा गाजीपुर में कांग्रेस गठबंधन से अजीत प्रताप कुशवाहा भी मैदान में हैं। 10 बजे के बाद मिले रुझानों में अफजाल अंसारी को 4173 जबकि 3407 वोट मिले हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट मनोज सिन्हा ने 306926 वोट पाकर सपा की शिवकन्या कुशवाहा को 34 हजार से अधिक वोटों से हराया था। शिवकन्या को 274477, जबकि बसपा के कैलाशनाथ सिंह यादव को 241645 वोट मिले थे। इस बार सपा-बसपा गठबंधन कर मैदान में हैं। सीट बसपा के खाते में गयी है, और अफजाल अंसारी बसपा के उम्मीदवार हैं। गठबंधन को यहां जीत का भरोसा है, जबकि बीजेपी भी यहां जीत दोहराने का दम भर रही है।

Published on:
23 May 2019 10:41 am
Also Read
View All
भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं से करते थे लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर सरगना को किया अरेस्ट

गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की हत्या, बदमाशों ने गेट पर मारी 4 गोलियां, गार्ड पर भी फायरिंग

साइकिल सवार को बचाने में गाजीपुर में पलटी पिकअप, 26 घायल, एम्बुलेंस नहीं मिली तो बाइक से भेजे गए अस्पताल

गाजीपुर में नाली का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो पत्रकारों समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल, छवानी में तब्दील हुआ गांव

गाजीपुर के सरकारी अस्पताल में गार्ड और बाउंसर की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन को बर्बरता से पीटा, महिला लगाती रही छोड़ने की गुहार