2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं से करते थे लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर सरगना को किया अरेस्ट

Azamgarh crime news : आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं के गहन लूटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना के पैर में गोली मारकर मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
Encounter in azamgarh

मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी, Pc-Azamgarh police

Encounter in Azamgarh : आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं के गहन लूटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना के पैर में गोली मारकर मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिलाओं को भूत प्रेत का साया बात कर उन्हें अपने झांसे में लेते थे, इसके बाद उनके गहने लूटकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए आरोपी के ऊपर आजमगढ़ के साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्य कई जनपदों में करीब आधे दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

आजमगढ़ की सरायमीर पुलिस ने महिलाओं को भूत प्रेत का झांसा देकर उनका गहना लूटने वाले गिरोह के सरगना को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ठठेरी बाजार में बीते दिनों महिला के साथ गहनों और पैसों की लूट करने वाले दो आरोपी फूलपुर से खरेवा की तरफ बाइक से आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने खरेवा मोड के पास तलाशी अभियान चलाया।

मौके से एक बदमाश भाग निकला

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान पुलिस पार्टी को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। रास्ता खराब था इस वजह से हड़बड़ी में मोटरसाइकिल नीचे गिर गई और इसके बाद दोनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि इस फायरिंग की घटना में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले इम्तियाज खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से गहने, एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ में दो मुकदमे, जबकि बरेली, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बरेली में भी आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

क्या है मामला

दरअसल, 9 मई को थाना सरायमीर की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर उसके पति पर भूत प्रेत का साया होने की बात कही। इस दौरान वह उनके झांसे में आ गई, जिसके बाद आरोपियों ने गले का लॉकेट, मोबाइल फोन और एक लाख रुपए की लूट कर ली और फरार हो गए। इस मामले में सरायमीर थाने पर बीएनएस की धारा 318 (4) और 303 (2) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग