23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर में नाली का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो पत्रकारों समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल, छवानी में तब्दील हुआ गांव

Ghazipur news: जखनिया इलाके में स्थित एक गांव में नाली का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमले किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

2 min read
Google source verification
Mahoba News

सांकेतिक फोटो

गाजीपुर: जखनिया इलाके में स्थित एक गांव में नाली का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमले किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद कुछ पत्रकारों के साथ ही पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। घटना की जानकारी होने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। वहीं, इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

दो समाज के बीच चल रहा था विवाद

दरअसल यह मामला जखनिया थाना क्षेत्र के मोलनापुर उर्फ तालगांव का है, जहां राजभर और कुशवाहा समाज के बीच नाली को लेकर विवाद काफी दिनों से चला रहा है। बताया जा रहा है कि पानी की निकासी को लेकर दोनों समाज कई बार एक दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं। इसके बाद रमाकांत कुशवाहा ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि नली का पानी बाहर नहीं निकलने के कारण उन्हें और उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हल निकालने पहुंची थी पुलिस व प्रशासन की टीम

इसके बाद शनिवार को उप-जिलाधिकारी अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा और खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद के साथ एडीओ पंचायत अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मामले को सुलझाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान भुरकुंडा, दुल्लहपुर और शादियाबाद थाने की फोर्स भी मौके पर मौजूद थी। वहीं, दोनों पक्षों को बैठाकर अधिकारियों ने बातचीत शुरू कर दी और इसका शांतिपूर्वक निष्कर्ष निकालने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोग आक्रोषित हो उठे। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम से उनकी बहस होने लगी। वहीं कुछ अराजक तत्वों ने वहां मौजूद पुलिस टीम और अधिकारियों के ऊपर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव के बाद शासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी असमंजस की स्थिति में पड़ गए और वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इस पथराव की घटना में दो पत्रकारों समेत करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है।

11 आरोपी गिरफ्तार

पथराव की घटना होने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि नाली विवाद की सूचना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रास्ता निकालने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के ऊपर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग