गाजीपुर

गाजीपुर के सरकारी अस्पताल में गार्ड और बाउंसर की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन को बर्बरता से पीटा, महिला लगाती रही छोड़ने की गुहार

Ghazipur medical college news: गाजीपुर के सरकारी अस्पताल में मरीज के तिमारदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...

2 min read
May 23, 2026
Demo pic

गाजीपुर के सरकारी अस्पताल में मरीज के तिमारदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल और डॉक्टरों की सुरक्षा में तैनात गार्ड और बाउंसर ने मरीज के साथ आए उसके तिमारदार की जमकर पिटाई की है, जिससे मरीज को चोटें आई हैं। इस घटना के बाद लोगों ने आरोपी गार्ड और बाउंसर पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

ये भी पढ़ें

काशी में गंगा में बीयर पीने का मामला: बिहार में यूपी पुलिस ने डाला डेरा, जल्द होगी गिरफ्तारी

ताड़ीघाट से आया था पीड़ित

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपने मरीज का डॉक्टर से इलाज करने पहुंचे ताड़ीघाट के मनोज कुमार यादव के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सुरक्षा में तैनात गार्ड और बाउंसर ने मनोज के साथ जमकर मारपीट की है, जिससे मनोज को गंभीर रूप से चोटें भी आई हैं।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करने वाले लोगों में आरोपी गार्ड और बाउंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो में दिख रहा है कि गार्ड और बाउंसर मनोज की लाठी से पिटाई कर रहे हैं। वहीं मनोज के साथ पहुंची एक महिला रोते हुए गार्ड और बाउंसर से ऐसा न करने की गुहार लगा रही है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

क्यों शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि मनोज अपने मरीज को दिखाने के लिए ताड़ीघाट से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान डॉक्टर लंच पर चले गए थे, जिसके पास वार्ड बॉय ने लंच के बाद मरीज को देखने की बात कही। वहीं, मनोज ने तुरंत दिखाने की मांग की, जिसके बाद वार्ड बॉय और मनोज के बीच कहांसुनी होने लगी। दोनों के बीच कहासूनी के दौरान वार्ड बॉय ने गार्ड और बाउंसर को बुला लिया और वहां पहुंचते ही गार्ड और बाउंसर ने मनोज को मारना पीटना शुरू कर दिया।

ब्रजेश पाठक से कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीज और उनके साथ आए तिमारदार इस घटना के बाद से दहशत में नजर आए। वहीं, लोगों ने जिला प्रशासन से और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने अस्पताल परिसर में तिमारदारों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर कड़ी निगरानी रखने को लेकर सरकार से अपील की है।

ये भी पढ़ें

MGKVP में सोशल मीडिया व्यूज को लेकर छात्राओं के बीच जुबानी जंग, यूनिवर्सिटी कैंपस में दे दना दन!
Published on:
23 May 2026 06:34 pm
Also Read
View All