पुलिस के लाठीचार्ज में घायल दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। मृतक के बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने दर्द और निराशा की बात कही है। शशिकांत उपाध्याय साफ कह रहे हैं कि अब उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में पुलिस के लाठीचार्ज में घायल दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। मृतक के बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने दर्द और निराशा की बात कही है। शशिकांत उपाध्याय साफ कह रहे हैं कि अब उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।
वीडियो में शशिकांत उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए 10 लाख रुपये की राशि उन्हें स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “सरकार कितना न्याय दिलाएगी यह तो समझ में आ गया है। हमदर्दी की हमें आवश्यकता नहीं है, न ही किसी आर्थिक मदद की। यह सब साजिश है, जिसमें लोगों की मिलीभगत शामिल है।”
शशिकांत उपाध्याय ने आगे बताया कि उन्हें न तो एफआईआर की कॉपी मिली है, न ही पता है कि किसने एफआईआर दर्ज की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला रफा-दफा करने की कोशिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की दी गई राशि भी स्वीकार नहीं करेंगे और केवल सच्चाई सामने आने की मांग करते हैं।
उन्होंने कहा, “आज मेरे साथ हुआ है तो कल किसी और के साथ हो सकता है। लोगों का आना-जाना बस मामले को दबाने का प्रयास है। अब हमें किसी भी तरह की सहानुभूति नहीं चाहिए, न्याय चाहिए।”
इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे अमानवीय कृत्य समाज के लिए चिंता का विषय हैं। पूरे कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे और मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।