गाजीपुर

Ghazipur News: पुलिस कस्टडी से फरार हुए 25 हजार के इनामिया का एनकाउंटर

मौर्य 9 जनवरी 2026 को चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे गाजीपुर जिला कारागार में दाखिल कराने ले जाया जा रहा था, तभी वह जेल परिसर में प्रवेश के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई थीं।
2 min read
Jan 18, 2026
Feature image

Ghazipur News: पुलिस कस्टडी से फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मरदह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ मरदह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कीरत गांव के पास हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश लालबाबू मौर्य घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार, लालबाबू मौर्य 9 जनवरी 2026 को चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे गाजीपुर जिला कारागार में दाखिल कराने ले जाया जा रहा था, तभी वह जेल परिसर में प्रवेश के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस ने सूचना के आधार पर लिया एक्शन


पुलिस को गुरुवार देर रात सूचना मिली कि फरार इनामी बदमाश गोविंदपुर कीरत गांव के आसपास देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें लालबाबू मौर्य के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मरदह थाना प्रभारी के अनुसार, इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त लालबाबू मौर्य का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ कासिमाबाद और मरदह थानों में मारपीट, लूट, चोरी, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
18 Jan 2026 09:28 pm
Published on:
18 Jan 2026 09:28 pm