गाजीपुर

Ghazipur News: कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी का संचालक गिरफ्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Dec 14, 2025
Feature image

Ghazipur News: कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने सैदपुर क्षेत्र स्थित स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक सर्वांश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बीते 24 नवंबर 2025 को स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गाजीपुर की कुल छह मेडिकल एजेंसियों के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा केस दर्ज कराया गया था।

अनियमितता मिलने पर हुआ एक्शन

एफएसडीए की जांच में सामने आया कि इन छह मेडिकल एजेंसियों ने कोडीन युक्त कफ सिरप की करीब 78 हजार बोतलें खरीदी थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 11.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि जांच के दौरान आरोपी मेडिकल एजेंसियों के पास न तो कफ सिरप का कोई स्टॉक मिला और न ही बिक्री से संबंधित कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत किया जा सका।

गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी छह मेडिकल एजेंसियों और उनके संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन्हीं में सैदपुर की स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी और उसका संचालक सर्वांश वर्मा भी शामिल था। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Updated on:
14 Dec 2025 05:50 pm
Published on:
14 Dec 2025 05:50 pm