गाजीपुर

Ghazipur News: प्रेमिका से मिलने 15 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने करा दी शादी

बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात पहुंचे प्रेमी को स्वजन ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक युवक और बिरनो की युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 9:32 PM IST
Ghazipur news
Ghazipur news

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात पहुंचे प्रेमी को स्वजन ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक युवक और बिरनो की युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। गुरुवार को थाने पर पंचायत के बाद दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी गई। हालांकि युवती की विदाई रीति-रिवाज से दो माह बाद होगी।

जानकारी के मुताबिक, जंगीपुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार (काल्पनिक नाम) का रिश्तेदारी में बिरनो आना-जाना होता था। इसी दौरान उसका परिचय पड़ोस की युवती सुमन (काल्पनिक नाम) से हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

शराब के नशे में चला चला 15 किमी पैदल

बुधवार की रात युवती के बुलाने पर अभिषेक शराब के नशे में करीब 15 किमी पैदल चलकर उसके गांव पहुंचा। गांव में कुत्तों के डर से वह खेतों के रास्ते से होकर युवती के दरवाजे तक पहुंचा। घरवालों को शक हुआ तो टॉर्च की रोशनी में पहचान कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

अगले दिन थाने पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में पंचायत हुई। बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ रहने पर सहमत हो गए। इसके बाद दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी गई। पंचायत ने तय किया कि युवती की विदाई दो माह बाद परंपरागत तरीके से होगी।

Updated on:
4 Sep 2025, 9:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ghazipur News:.’उम्मीद है भगोड़ा साबित नहीं होंगे’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, कांग्रेस नेताओं पर भी उठाए सवाल

‘पैसा लौटाने के बहाने बुलाया और फेंक दिया तेजाब’, गाजीपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: महिला को 10 साल की सजा

गाजीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 अवैध असलहों के साथ 3 गिरफ्तार, एमपी से लेकर डिलीवरी करने पहुंचे थे

‘जाति-धर्म के नाम पर वोट न मांगे तो जमानत जब्त हो जाएगी’, अखिलेश यादव पर जमकर बरसे डिप्टी CM बृजेश पाठक

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार के इनामी को गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा: अस्पताल में दिया था चकमा, मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार