गाजीपुर

Ghazipur News: गोलियों की तड़तड़ाहट से मची सनसनी, युवक को घेर कर मारी गईं गोलियां

नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचराशि गांव में गुरुवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले एक युवक को कुछ लोगों ने घेरकर गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Oct 09, 2025
Breaking News: आज की ताज़ा खबरें

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचराशि गांव में गुरुवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले एक युवक को कुछ लोगों ने घेरकर गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए क्या हुआ

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है, जब गांव निवासी पारस नाथ यादव (पुत्र श्रीनाथ यादव) टहलने के लिए घर से निकले थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पारस गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

डॉक्टरों के अनुसार, पारस के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी है, एक हाथ टूटा हुआ है और सिर में भी गहरी चोटें आई हैं। डॉक्टर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गोली निकाल दी गई है और मरीज की हालत अभी स्थिर है, हालांकि चोटें गंभीर हैं।

रंजिश बनी वजह


घायल पारस ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। करीब आठ महीने पहले एक बारात में बाइक चोरी के मामले में आरोपी मनीष यादव का नाम सामने आया था। पारस ने उसे चोरी करते देखा था। उसी बात को लेकर मनीष यादव बार-बार समझौते का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर गुरुवार सुबह मनीष यादव, गोलू और उनके छह–सात साथियों ने पारस को घेरकर गोली मार दी और डंडों से पिटाई की।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें देनी शुरू कर दी हैं। घायल पारस का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Updated on:
09 Oct 2025 01:37 pm
Published on:
09 Oct 2025 01:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर