गाजीपुर

Ghazipur News: दो बहनों ने गंगा में लगाई छलांग,एक की मौत, घर से निकली थीं कॉलेज के लिए

ने एक साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी है। जिसमे से एक बहन की मौत हो गई वहीं दूसरी बहन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों बहनें चचेरी बहनें बताई जा रहीं हैं। दोनों एक साथ कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थीं।

less than 1 minute read
May 02, 2025

गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है । यहां दो बहनों ने एक साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी है। जिसमे से एक बहन की मौत हो गई वहीं दूसरी बहन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों बहनें चचेरी बहनें बताई जा रहीं हैं। दोनों एक साथ कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थीं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के सैदपुर नगर क्षेत्र के रामकरण सेतु पर बने पक्के पुल से शुक्रवार को दो छात्राएं गंगा में कूद गईं। वे घर से पढ़ने जाने की बात कहकर निकली थीं। दोनों चचेरी बहनें बताई जा रही हैं। दोनों बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। जिसमें सोनी यादव (18) की मौत हो गई, जबकि चंचला यादव का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव की दोनों छात्राएं चचेरी बहनें हैं। मृतका सोनी, मां खंडवारी महिला महाविद्यालय चहानिया चंदौली में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है, जो घर से प्रैक्टिकल देने सुबह निकली थी। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से दोनों के घर की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है।

Also Read
View All

अगली खबर