16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghazipur news: मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को किया लंगड़ा, हिरासत में पिस्टल बरामदगी के दौरान की फायरिंग, ईंट-भट्ठा संचालक पर चलाई थी गोली

गाजीपुर में ईंट-भट्ठा संचालक के ऊपर फायरिंग करने वाले आरोपी संग पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि असलहा बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी...

2 min read
Google source verification
mumbai ahmedabad highway 6 dead bodies found in 16 days vasai virar crime news

पत्रिका फोटो

गाजीपुर: सैदपुर पुलिस ने रविवार को एक ईंट-भट्ठा संचालक के ऊपर फायरिंग किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कि अवैध असलहे से ईंट-भट्ठा संचालक के ऊपर फायरिंग की थी। उसी की बरामदगी के दौरान छुपाए गए असलहे से आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पियरी बाजार में ईंट-भट्ठा संचालक के ऊपर फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि उसके साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे, जो घटना के बाद से फरार है। वहीं, फायरिंग से बचने के लिए ईंट-भट्ठा संचालक ने अपनी कार में बैठकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। इस मामले में देवकली ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि समेत कई गणमान्य लोगों ने सैदपुर थाने में पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था

ईंट-भट्ठा संचालक ने इस मामले में नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस को जानकारी हुई कि उक्त घटना में करंडा के आनापुर सरया का रहने वाला रोहन यादव भी इस घटना में संलिप्त था, जिसके बाद उसके घर के पास से ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

मंगलवार की शाम आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस दौरान ईंट-भट्ठा संचालक पर की गई फायरिंग में इस्तेमाल असलहे को बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को लेकर मंगलवार की सुबह घटना स्थल पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने असलहा वहीं छुपा दिया था और जैसे ही वह उसे स्थान पर पहुंच, असलहा निकाल कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह नीचे गिर पड़ा।

आरोपी पर दर्ज हैं 15 मुकदमे

पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से 32 बोर के एक अवैध असलहे को बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, सबसे अधिक नंदगंज में उसके ऊपर 10 मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद रामपुर माझा में तीन और मरदह का सैदपुर में एक-एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना में फरार अन्य दो अभियुक्त की तलाश की जा रही है।