4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के परिजनों का हंगामा; शव रखकर सड़क पर लगाया जाम, पुलिस पर पथराव

Kamlesh Bind Encounter in Ghazipur: गाजीपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया, पूरी खबर पढ़िए...

2 min read
Google source verification
Ghazipur encounter news

कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद बवाल (फोटो- IANS)

Ghazipur encounter news: गाजीपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने के दौरान कमलेश के परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और शव उठाने की कोशिश कर रहे पुलिस वालों के ऊपर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान कमलेश के परिजनों की तरफ से पुलिस पर पथराव भी किया गया है। पथराव के बाद पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए भाग गए।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात गाजीपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश कमलेश बिंद मारा गया था, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा कि परिजन कमलेश के अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर शमशान घाट जा रहे थे। इसी दौरान फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शव रख कर प्रदर्शन करने लगे।

पुलिसकर्मियों से हाथापाई

करीब 4 दर्जन पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमलेश की अंतिम यात्रा में शामिल थे। परिजनों द्वारा शव रखे जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने शव को उठाने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि इस दौरान कमलेश के परिजनों द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई और पथराव किया गया।

दरअसल, 29 मई की देर रात बदमाशों ने होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि आरोपियों का व्हाट्सएप पर कटरा गैंग के नाम से ग्रुप है और इस ग्रुप के सदस्यों में कमलेश बिंद के अलावा शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव भी शामिल हैं। वहीं, मुख्य आरोपी शंकर पांडे पर भी एक लाख रुपए का नाम घोषित किया गया है, जबकि आलोक दुबे और सोनू यादव पर 50-50 रुपए का इनाम घोषित है।

क्या था मामला?

शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब अष्टभुजी कॉलोनी के रहने वाले होटल मालिक आलोक राय उर्फ ब्लू राय के बेटे विनीत राय की होटल के बाहर ही बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि विनीत उस समय होटल से खाना खाकर घर जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। इस हमले के चश्मदीद और होटल के गार्ड शंभू यादव पर भी फायरिंग की गई थी, जिसके बाद शंभू यादव ने होटल में भाग कर अपनी जान बचाई थी।