17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन से लापता नाती की दादी ने ही की हत्या, परिवार में चल रहा था विवाद

Grandmother killed grandson in ghazipur : गाजीपुर के भांवरकोल में एक 4 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Murder

प्रतिकात्मक तस्वीर

Brutal Murder Of Grandson in Ghazipur: गाजीपुर के भांवरकोल में एक 4 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 4 वर्षीय बच्चा पिछले तीन दिनों से घर से लापता था, जिसके बाद गुरुवार की सुबह उसका शव घर के ही पास स्थित एक झाड़ी से बरामद हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे की दादी ने ही उसकी हत्या की है और शव को घर से दूर फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी दादी को हिरासत में ले लिया है।

तीन दिन से लापता था मासूम

जानकारी के मुताबिक, गोडी खास गांव में जामवंत कुशवाहा के 4 वर्ष के बेटे सिद्धार्थ की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बच्चों का शव घर के पास से ही बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पैर काट दिए गए हैं और आंखें भी निकाल ली गई है। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि जामवंत कुशवाहा का परिवार में ही विवाद था, जिसके बाद बच्चा सोमवार से लापता था।

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर सबूत एकत्रित किए गए हैं। बच्चों के पिता जामवंत ने भांवरकोल थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही पुलिस भी बच्चे की तलाश पिछले तीन दिनों से कर रही थी। क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडे ने बताया है कि मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

क्या बोले थाना अध्यक्ष

घटना के बाद थाना अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और पूरे मामले की जांच कराई है। पुलिस ने बताया है कि परिवार के ही लोगों ने महिला पर हत्या का शक जताया था। रिश्ते में वह महिला मृतक की दादी लगती है। वहीं, महिला को घर से भागते हुए पुलिस ने पकड़ लिया है और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया है कि मामले में परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग