26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर में फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर वसूली करने वाला गिरोह बेनकाब, 3 गिरफ्तार

Ghazipur News : गाजीपुर में व्यापारियों से इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मामला गुरुवार का है, जब शादियाबाद बाजार में कुछ लोग खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक व्यापारी की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आईडी कार्ड दिखाकर जांच का डर पैदा किया और पैसे की मांग करने लगे। हालांकि, उनके व्यवहार पर व्यापारियों को शक हो गया।

संदिग्ध होते दुकानदार ने व्यापार संगठन को दी सूचना

दुकानदार ने तुरंत उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इकरामुल हक को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर इकरामुल हक ने जब आरोपियों से बातचीत की, तो उनके जवाब संदिग्ध लगे। इसके बाद उन्होंने आसपास के व्यापारियों को बुला लिया।

स्थिति बिगड़ती देख आरोपी कार से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन व्यापारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। तीन आरोपियों को कार से नीचे उतारकर पकड़ लिया गया, जबकि एक मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनकी कार भी जब्त कर ली गई। व्यापारियों ने शादियाबाद थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, इस गिरोह में एक महिला समेत करीब 8 लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामानंद प्रसाद (निवासी सादात), देवा उर्फ लखन्दर पटेल (निवासी सुदबल, वाराणसी) और रवि पटेल (निवासी लहरतारा, वाराणसी) के रूप में हुई है।

मुख्य आरोपी सरस कुमार गुप्ता, जो खुद को चीफ कमिश्नर बताकर व्यापारियों को धमकाता था, फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और पूरे गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग