गाजीपुर

Ghazipur News: बुजुर्ग के दाह संस्कार में गए 3 किशोर गंगा में डूबे, मचा कोहराम

बहादुरगंज निवासी 72 वर्षीय महेंद्र जायसवाल के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद आदित्य जायसवाल (17), मंडोल मद्धेशिया (16) और कुंदन मौर्य (16) पोस्ताघाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

less than 1 minute read
Nov 09, 2025
Ghazipur news, Pc: Patrika

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के बहादुरगंज बाजार के तीन किशोर शनिवार को गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। यह हादसा श्मशान घाट पर एक बुजुर्ग के दाह संस्कार के बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज निवासी 72 वर्षीय महेंद्र जायसवाल के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद आदित्य जायसवाल (17), मंडोल मद्धेशिया (16) और कुंदन मौर्य (16) पोस्ताघाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश शुरू की गई। कुछ देर की खोजबीन के बाद तीनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read
View All
गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की हत्या, बदमाशों ने गेट पर मारी 4 गोलियां, गार्ड पर भी फायरिंग

साइकिल सवार को बचाने में गाजीपुर में पलटी पिकअप, 26 घायल, एम्बुलेंस नहीं मिली तो बाइक से भेजे गए अस्पताल

गाजीपुर में नाली का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो पत्रकारों समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल, छवानी में तब्दील हुआ गांव

गाजीपुर के सरकारी अस्पताल में गार्ड और बाउंसर की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन को बर्बरता से पीटा, महिला लगाती रही छोड़ने की गुहार

सरकार ने मुंह मोड़ा तो जनता ने खुद बनाया 103 फीट लंबा पक्का पुल: 50 गांवों को मिली राहत