30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर में हाई स्कूल की परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई गिरफ्तार, STF ने प्राचार्य को भी पकड़ा

गाजीपुर में हाई स्कूल की परीक्षा में शुभम की जगह परीक्षा दे रहे शिवम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। मामले में पैसे लेकर नकल करवा रहे प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार किया गया है...

less than 1 minute read
Google source verification

गाजीपुर: यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने गाजीपुर में दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इस मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य पैसे लेकर नकल करवा रहा था। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के मुताबिक, गाजीपुर के भागेलु दास इंटरमीडिएट कॉलेज, दुल्लहपुर में पहली पाली में हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान पैसे लेकर नकल करवाने की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह व मनोरमा सिंह के साथ छापेमारी की।

शुभम की जगह शिवम दे रहा था परीक्षा

छापेमारी के दौरान कक्ष संख्या-12 में परीक्षार्थी शुभम यादव के स्थान पर सॉल्वर शिवम यादव बैठकर कॉपी लिखते पाया गया। शिवम ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वह शुभम के स्थान पर पिछले 3 दिन से परीक्षा दे रहा है। इस मामले में प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव को भी संलिप्त पाया गया, जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है।

₹40 हजार में हुई थी डील

आरोपी शिवम ने बताया कि इससे पहले वह हिंदी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दे चुका है। शिवम नें एसटीएफ को बताया है कि नकल करने के एवज में प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव को 40 हजार रुपए दिए गए हैं। फिलहाल, एसटीएफ ने थाना दुल्लहपुर में मुकदमा दर्ज कराया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग