गाजीपुर

गाजीपुर में भीषण हादसा: वीर अब्दुल हमीद सेतु से ट्रेलर गंगा में गिरा, पिकअप पलटी

Accident News: ग़ाज़ीपुर में पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रेलर और सब्जियों से लदी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20-25 फीट नीचे में जा गिरा। यह घटना सुबह लगभग 3:30 बजे की बताई […]

less than 1 minute read
Apr 04, 2026

Accident News: ग़ाज़ीपुर में पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रेलर और सब्जियों से लदी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20-25 फीट नीचे में जा गिरा।

यह घटना सुबह लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय ट्रेलर में चालक और एक खलासी सवार थे, जो वाहन सहित नदी में समा गए। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बीते 15 दिनों में इस पुल पर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है।

पिकअप पलटी, चालक घायल

टक्कर के बाद सब्जी से लदी पिकअप पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप गाजीपुर शहर की ओर आ रही थी, जबकि ट्रेलर विपरीत दिशा में जा रहा था।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई। प्रशासन द्वारा नदी में गिरे ट्रेलर और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बचाव कार्य में सहयोग करें और पुल के आसपास अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं।

Also Read
View All

अगली खबर